पांच महिला मंडलों को बांटे गए प्लस ऑक्सीमीटर, चेतन गुलेरिया ने सरकार की योजनाओं की भी दी जानकारी

Share

\"\"
करसोग। उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कनेरी-महोग महिला मंडलों को कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। यहां रविवार को चुराग वार्ड के जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सभी महिला मंडलों को मंथन एक नई पहल संस्था के माध्यम से तीन तीन प्लस ऑक्सीमीटर भी बांटे गए। चेतन गुलेरिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में महिला मंडलों ने सहरानीय कार्य किया है। इसी तरह से कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए महिला मंडलों को फिर से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि महिला मंडल न केवल कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य कर रही है बल्कि महिलाएं स्वच्छ भारत मिशन में भी अपना योगदान दे रही हैं। इस दौरान चेतन गुलेरिया ने महिलाओं की सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इसमें स्वयं सहायता समूह, सहारा योजना, कामगार कल्याण बोर्ड, जल जीवन मिशन आदि के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला मंडलों को प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर ठाकुर दास ने \”खुशहाल किसान\” योजना के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम ने महिला मंडल कनेरी,महिला मंडल माहौग, महिला मंडल जुड़, महिला मंडल शनोल व महिला मंडल पराली की करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *