रोहित ठाकुर कर्मठ और अनुभवी नेता: रामलाल ठाकुर

Share

\"\"

कोटखाई। रोहित ठाकुर होनहार, अनुभवी और कर्मठ युवा नेता हैं जिन्होंने कड़ी तपस्या और संघर्ष से लोगों के दिलों में जगह बनाई हैं। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र की कोट-कायना, मंढो़ल, सारी, झड़ग-नकराड़ी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सेब बाग़वानी पर भाजपा बड़ी-2 बातें करती हैं और उनकी बातों से लगता है जैसे कि सेब बाग़वानी पिछले चार वर्षो से ही चल रही है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि सेब बाग़वानी को शिखर तक पहुँचाने में हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार,पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र ने निरन्तर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बाग़वानी बुरे दौर से गुज़र रही है। बाग़वानों की समस्याओं को दूर करने की बजाय भाजपा सरकार ने सेब कार्टन और ट्रे के दाम बढ़ा दिए। रामलाल ठाकुर ने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि जिला शिमला में कांग्रेस पार्टी के सशक्त, अनुभवी नेता रोहित ठाकुर हैं जो आने वाले समय में जुब्बल-नावर-कोटखाई का ही नही बल्कि जिला शिमला का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षो से जुब्बल नावर कोटखाई की हर क्षेत्र में अनदेखी हुई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की जयराम सरकार की ग़लत नीतियों से पढ़े-लिखे युवा, व्यापारी, मजदूर और पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी कठिन दौर से गुज़र रहे है। रोहित ठाकुर ने कहा कि विभागों में कर्मचारियों के हजारों पद रिक्त पड़े है। जहां पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में सरकारी क्षेत्र में 75000 से अधिक नौकरियां दी गई वहीं जयराम सरकार पिछले चार वर्षो में मात्र 22 हज़ार पद भर पाई। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश के युवाओं के हक़ों को छीन कर भाजपा को समर्थन करने वाली विचारधारा से जुड़े बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां बांट रहीं हैं।

\"\"
रोहित ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पक्ष और विपक्ष में रहते हुए हमेशा बाग़वानों की आवाज़ उठाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई की हर पंचायत में बाग़वानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को प्राथमिकता मिली है। रोहित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हिमाचल के विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और राजा वीरभद्र सिंह की सोच के प्रतीक हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता के साथ एक-2 मतदाता तक पहुँचकर कांग्रेस पार्टी के लिए जनसमर्थन और जनमत जुटाने का आग्रह किया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *