Share

करसोग में कांग्रेस को मिल रही लीड तभी मुख्यमंत्री को दुसरीं बार करनी पड़ी जनसभा: विनय कुमार

\"\"
करसोग। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार थमने से पहले करसोग में कांग्रेस के प्रभारी विनय कुमार ने तत्तापानी, शाकरा व डवारु में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां बुधवार को विनय कुमार ने महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों ने पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को जीताने का मन बना लिया है। ऐसे में करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को भारी बढ़त मिलेगी। इस स्थिति को भांपकर प्रदेश की भाजपा सरकार घबरा गई है। तभी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को करसोग में दुसरी बार चूनावी जनसभा को संबोधित करना पड़ा। विनय कुमार ने कहा कि सरकार महगाई को लेकर कोई बात नही कर रही है, जबकि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, बिजली व पानी जैसे लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। हालत ये है कि महंगाई से परेशान भाजपा के लोगों ने भी प्रतिभा सिंह को वोट देने का मन बना लिया है। विनय कुमार ने कहा कि भाजपा यहां के लोगों के मुद्दों को न उठाकर भटका रही है। इसका उदाहरण केंद्रीय विद्यालय है, जिसके खोलने की घोषणा खुद केंद्रीय मंत्री ने करसोग में की थी, लेकिन हैरानी की बात है कि आज तक घोषणा फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी। इसकी तरह से पूर्व में रही वीरभद्र सरकार ने पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन जयराम ठाकुर ने सरकार बनते ही अधिसूचना को निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अब कांग्रेस को वोट डालने का मन बना लिया है, अब भाजपा चाहे जितनी मर्जी जनसभाएं कर लें। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, राजीव गांधी पंचायतीराज संघठन राज्य महासचिव भगतराम व्यास सहित हेतराम शर्मा, गनपत शर्मा, पवन कुमार, भीम सिंह कंवर, भीम सिंह ठाकुर, रेताराम शर्मा, संजय शर्मा, बिहारी लाल, सोहनलाल शर्मा, पद्मदेव शर्मा, अशोक कुमार व श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *