करसोग से भाजपा को 71 पोलिंग स्टेशनों पर मिली लीड, कांग्रेस 51 पर रही आगे

Share

\"\"
करसोग। मंडी संसदीय सीट के लिए घोषित हुए लोक सभा उप चुनाव में का नतीजा कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के पक्ष में रहा है। लेकिंग अगर करसोग विधान सभा क्षेत्र में दोनों राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की बात करें तो भाजपा इस उप चुनाव में 1413 मतों की लीड हासिल करने में कामयाब रही है, हालांकि वर्ष 2019 में हुए लोक सभा चुनाव में भाजपा को करसोग से 26,860 मतों की लीड मिली थी। जो घटकर इस बार 1413 रह गई। करसोग के कुल 125 पोलिंग स्टेशनों में भाजपा ने 71 पर लीड हासिल की है, वहीं कांग्रेस को 51 पोलिंग स्टेशनों पर बढ़त मिली है, जबकि 3 पोलिंग स्टेशनों में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह और भाजपा प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को बराबर मत पड़े हैं। भाजपा के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी सहित स्थानीय मुद्दों को हथियार बनाकर चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस को पांगणा वन पोलिंग स्टेशम में सबसे अधिक 301 मत मिले, वहीं भाजपा को यहां 238 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह से ठाकुरथाना पोलिंग स्टेशन में भाजपा को सबसे अधिक 288 मत पड़े, वहीं कांग्रेस यहां पर 161 मत हासिल करने में सफल रही है। वहीं कुटेहड, सराहन टू व मगाण में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार को एक बराबर मत पड़े हैं। बता दें कि करसोग में कुल मत्तदाताओं की संख्या 73,869 है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पड़ोसी विधान सभा क्षेत्र होने के नाते भाजपा ने करसोग में 30 हजार की लीड हासिल करने का लक्ष्य रखा था। जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो बार करसोग विधान सभा क्षेत्र का दौरा कर 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा एक बार ही चुनावी जनसभा की। ऐसे में मुख्यमंत्री के दो दौरों के बाद भाजपा करसोग विधान सभा क्षेत्र में 1413 मतों की लीड हासिल करने में कामयाब रही है। वहीं करसोग से लीड प्राप्त करने में पिछड़ी कांग्रेस ने भी पिछली बार हुए लोक सभा चुनाव की तुलना में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार लाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *