शिमला। मुख्यमंत्री ने सदन में जानकारी दी कि कीव में अब हिमाचल का कोई छात्र नही फंसा हुआ है। अभी तक 108 छात्र हिमाचल के वापिस लौटे हैं। बाबजूद इसके खारकीब में अभी भी कई बच्चे फँसे हुए है जो चिंता का विषय है। क्योंकि वहां हालात खराब है। सरकार बच्चों को लाने का पूरा प्रयास कर रही है।
ऊना ब्लास्ट मामले में मुख्य अभियुक्त को एसआइटी टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सदन में ये जानकारी दी है।