करसोग। करसोग में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का तत्तापानी आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वे
15 अप्रैल को सुबह 11 बजे के करीब तत्तापानी पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में तैयारियों को लेकर जोश भरेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तत्तापानी में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें शिमला ग्रामीण के विधायक के टूअर प्रोग्राम को लेकर चर्चा हुई। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद वार्ड सांवीधार के अध्यक्ष हेतराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया और संगठन की मजबूती को एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष हेतराम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फील्ड में उतरने के भी निर्देश दिए। ताकि सरकार की नाकामियों को घर घर पहुंचाकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को घेरा जा सके। प्रदेश में मंडी संसदीय लोक सभा सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय अभियान को विधानसभा चुनाव में दोहराए जाने का संकल्प लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य भगतराम व्यास, जिला कांग्रेस सचिव संजय शर्मा, उप प्रधान तत्तापानी वीरेंद्र कपिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणपत शर्मा, जीडी गांधी, भीम सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य नरेंद्र कुमार, हीरामणी शर्मा, मनीष शर्मा, अशोक कुमार, तिलकराज, पवन ठाकुर, मनोहर लाल, रामरत्न शर्मा, जियालाल, प्रेम वर्मा, दिनेश कुमार शर्मा व पदम् देव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य भगतराम व्यास ने बताया कि 15 अप्रैल को शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह का तत्तापानी आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि करसोग में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और यहां आम आदमी पार्टी का कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है।