करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने सुंदरनगर के निजी होटल में लगाया फंदा

Share

\"\"

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मस्त राम ने सुंदरनगर में रविवार को निजी होटल में कमरा लिया था। सोमवार दोपहर को उनका चेक आउट का समय था। जब मस्त राम ने चेक आउट नहीं किया तो होटल स्टाफ उनके कमरे पर पहुंचा। कमरे पर कुंडी नहीं लगी थी। जैसे ही स्टाफ के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उन्होंने फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बता दें की मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार विधायक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1993 और 2002 में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इस बारे भी मस्त राम कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे। उन्होंने जन संपर्क अभियान भी शुरू किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *