श्री मूल माहुंनाग का जन्मदिन कल, बाहरी राज्यों सहित प्रदेश भर से 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, विधायक विक्रमादित्य सिंह के आने का भी कार्यक्रम तय

Share

\"\"

करसोग। जिला मंडी के तहत करसोग में प्रसिद्ध श्री मूल माहुंनाग का जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दानवीर कर्ण का अवतार माने जाने वाले श्री मूल माहुंनाग का मंदिर बखारी कोटी में स्थित है। कोरोना काल में दो साल बाद मनाए जा रहे श्री मूल माहुंनाग के जन्मदिन पर बाहरी राज्यों सहित प्रदेश भर से 10 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के
माहुंनाग आने का भी कार्यक्रम तय है। वे दोपहर बाद 1 बजे देवता के जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। श्री मूल माहुंनाग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन रविवार रात को मंदिर में जागरण होगा। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन रखा गया है। इसके अतिरिक्त माहुंनाग से करीब 3 किलोमीटर पीछे कुफरी में आज मेला भी होगा। जिसमें मूल माहुंनाग भी पधारेंगे। श्री मूल माहुंनाग के मंदिर तक सड़क की सुविधा है। ये प्रसिद्ध देव स्थल शिमला से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बाहरी राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ से श्रद्धालु शिमला-करसोग मुख्यमार्ग से वाया धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी होकर श्री मूल माहुंनाग के दर्शन करने को पहुंच सकते हैं। यहां बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सरायं की भी व्यवस्था है। श्री मूल माहुंनाग के दर्शन करने से भक्तो को सभी तरह के मनोकामना पूर्ण होती है जीवन में आए दुखों से मुक्ति मिलती है। बताया जाता है कि लोगों के कष्टों को दूर करने के लिए श्री मूल माहुंनाग की उत्पत्ति सदियों पहले शैंधल नामक स्थान पर हुई थी। तभी से देवता का जन्मदिन हर साल मनाया जा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रधान संतराम का कहना है कि श्री मूल माहुंनाग का जन्मदिन 18 जुलाई को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में देवता को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि। देवता के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर इस बार 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *