हर घर तिरंगा अभियान: करसोग में आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए तैयार, 62 पंचायतों को 26 हजार से अधिक तिरंगे वितरित

Share

\"\"

करसोग। करसोग में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहे है। इस साल 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होंगे। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए करसोग में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां इस अभियान के तहत 26 हजार से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए करसोग समेत चुराग विकासखंड की सभी 62 को 26,976 तिरंगे वितरित किए गए है। स्थानीय विधायक हीरा लाल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की भी अपील की है। बता दें कि 15 अगस्त, 2022 को देश को आजाद हुए पूरे 75 साल हो होने जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने \’आजादी का अमृत महोत्सव\’  के तहत 13 से 15 अगस्त तक \’हर घर तिरंगा\’ अभियान का ऐलान किया है। वहीं लोगों में भी घर तिरंगा फहराए जाने को लेकर काफी उत्साह दिख रहा। करसोग में लोग दुकानों से भी तिरंगा खरीद रहे हैं। विधायक हीरालाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर करसोग के हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए 62 पंचायतों के लिए 26,976 झंडे वितरित किए गए हैं। हर घर में तिरंगा फहराने से लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत होगी। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की भी अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *