आनी। आनी में प्रतिभा सिंह ने जब भाजपा के ऊपर दहाड़ना शुरू किया तो रुकने का नाम ही नही लिया। 4 बजे जैसे ही कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह आनी पहुंची तो बैसे ही प्रतिभा और कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल कौशल के नारों से आनी पूरी तरह कांग्रेस मय हो गई। अगर बात करें तो उम्मीद से ज्यादा लोगों का हुजूम देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल ने बीजेपी सरकार के खीलाफ मोर्चा खोला उन्होंने कहा कि जिस तरह से आनी विधानसभा काम नाम की कोई चीज नही हुई उसमें चाहे आनी हो , दलाश हो, निथर हो, या निरमण्ड क्षेत्र हो भाजपा के विधायक किशोरी लाल काम करने में विफल रहे हैं उसका खमियाजा उनको इस विधानसभा चुनाब में मिलेगा। उन्होंने कहाँ की दलाश में साइंस ब्लॉक का कार्य कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था और भाजपा ने उसमे भेदभाव करके उस भवन के निर्माण को रोक दिया।
आप को बता दें कि सांसद प्रतिभा सिंह ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को गुमराह करने के अलावा प्रदेश में कोई भी कार्य नही किये। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी आजकल चुनावी रैलियों में अपने कार्य का गुणगान कर रही है धरातल पर ये कुछ भी नही है। जो पूर्व में कांग्रेस की राजा बीरभद्र सिंह सरकार ने काम किये थे बो वैसे के वैसे रुके हैं। जिस तरह से आज की रैली में लोगों का हुजूम देखने को मिला ये उम्मीद से परे रहा ।। लोगों से बातचीत के दौरान उनका कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल एक अच्छा चेहरा है जो सब को साथ ले के चलने बाले हैं। ओर लोग इनके साथ जुड़ने में इच्छा जता रहे है।। रैली में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा ने भी लोगों को सम्बोधित किया।