1 नवंबर को करसोग में होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

Share

\"\"

करसोग। हिमाचल के मंडी स्थित करसोग में जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाओं के कार्यक्रम भी फाइनल होने लगे हैं। मंडी में 31 अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली के अगले दिन केंद्रीय गृह मंत्री का करसोग आने का कार्यक्रम भी फाइनल हो गया है। अमित शाह 1 नवंबर को बरल में दोपहर 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

करसोग विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के अंतर्गत आता है। वहीं, वर्तमान में कांग्रेस की मुखिया प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। ऐसे में दोनों ही दलों भाजपा और कांग्रेस के लिए विधानसभा सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। करसोग में भाजपा ने एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को देखते हुए वर्तमान विधायक हीरालाल का टिकट काटकर युवा नेता दीपराज कपूर पर दांव खेला है।
भाजपा मंडल ने शुरू की तैयारियां ऐसे में हाईकमान के निर्णय को सही साबित करने के लिए भी भाजपा को सीट जितना जरूरी है। इसको देखते हुए कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने के लिए भाजपा ने प्रचारक के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहली जनसभा रखी है। इसके लिए भाजपा मंडल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस रैली के लिए 20 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर का कहना है कि 1 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह का करसोग में जनसभा करने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। रैली के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में मंडल में सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *