पांच दशकों में 10 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षों के साथ कर चुके हैं काम: करसोग में कार्यकर्ता बोले अब तो पृथी सिंह नेगी को मिले सम्मान

Share

\"\"

करसोग। राजनीति में मौका देखकर पाला बदलने वाले नेता हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन हिमाचल में जिला मंडी के तहत करसोग में कांग्रेस के एक ऐसे भी निष्ठावान नेता है, जो 51 साल से कांग्रेस में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। यहां बात हो रही है करसोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी की। जो अपने राजनीतिक जीवन में पांच दशकों में 10 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षों के साथ 7 बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनकर बागडोर संभाल चुके हैं। इस अवधि में पृथी सिंह नेगी ने राजनीति में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे, पांच दशकों में प्रदेश में कई बार कांग्रेस की सरकार बनी कई बार जनमत के फैसले को स्वीकार करते हुए पार्टी को विपक्ष में भी बैठना पड़ा, लेकिन पृथी सिंह नेगी ने कभी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा और पार्टी के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे। ऐसे में कार्यकर्ता लंबे अरसे से अपने अनुभवों से संगठन को सीच रहे पृथी सिंह नेगी को सरकार में सम्मानजनक पद दिए जाने की मांग कर रहे हैं। ताकि करसोग में कांग्रेस को उत्साह की संजीवनी मिल सके।

\"\"
सबसे पहले 1972 में बने युथ कांग्रेस के अध्यक्ष:
पिछले पांच दशकों से पार्टी से जुड़े पृथी सिंह नेगी सबसे पहले 1972 में करसोग यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इस पद पर 10 साल तक पार्टी की सेवा करने के बाद पृथी सिंह नेगी 1982 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पहली बार अध्यक्ष बने। इसके बाद नेगी 1990, 1996, 2001, 2005, 2009 व 2013 में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बने और वर्तमान में भी अध्यक्ष पद पर पार्टी को अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसे पृथी सिंह नेगी के पास संगठन में कार्य करने का काफी लंबा अनुभव है।

अब तक इन 10 प्रदेशाध्यक्षों के साथ कर चुके कार्य:

करसोग में पृथी सिंह नेगी के पास पार्टी में सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष बने रहने का अनुभव है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कोई भी कार्यकर्ता इतने लंबे समय तक अध्यक्ष नहीं रहा। पृथी सिंह नेगी प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मुखिया रहे विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, वीरभद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, कुलदीप कुमार व प्रतिभा सिंह आदि के साथ कार्य कर चुके हैं।

सुक्खू के साथ भी 2013 से 2019 तक कर चुके हैं काम:

पृथी सिंह नेगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ काम कर चुके हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस वक्त वर्ष 2013 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के मुखिया रहे, उस समय भी पृथी सिंह नेगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। ऐसे में सुखविंदर सिंह सुक्खू संगठन के महत्व को जानते है। इस तरह से अगर संगठन के व्यक्ति को सरकार में जिम्मेवारी मिलती है तो इससे कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ेगा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तम चंद चौहान का कहना है कि पृथी सिंह नेगी को सरकार में सम्मानजनक पद मिलना चाहिए। नेगी कांग्रेस पार्टी के बहुत ही वरिष्ठ नेता है। वे कई प्रदेशाध्यक्षों के साथ कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर पृथी सिंह नेगी को सरकार में बड़ी जिम्मेवारी मिलती है तो ये करसोग के लिए गौरव की बात होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *