कर्मचारी चयन आयोग को भंग करना प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्य: शिवजीत सिंह

Share

\"\"

शिमला। प्रदेश युवा इंटक के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवजीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को प्रदेश सरकार कर द्वारा भंग करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश की कमान सीएम सुक्खू ने सम्भाली है प्रदेश हीत में उन्होंने बड़े- बड़े फैसले लिए है जिसमें सुखआश्रय कोष की स्थापना, ओपीएस तथा कर्मचारी चयन आयोग को भंग करना शामिल है, यह व्यवस्था परिवर्तन की शुरुआत है।

उन्होंने संजय सिंह चौहान को सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है साथ ही मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

शिवजीत सिंह ने युवा इंटक की कमान मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू एवं इंटक प्रदेश अध्यक्ष महिमन चंद का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं एवं मजदूरों को उनका हक दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही युवाओं को भी संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *