करसोग को मेडिसन समेत मिले 5 विशेषज्ञ डॉक्टर, सरकार ने अधिसूचना की जारी

Share

\"\"

करसोग। करसोग में दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली जनता को इलाज के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल के लिए पांच विशेषज्ञ डॉक्टर, भेजने के आदेश कर दिए हैं। ऐसे में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। सिविल अस्पताल पर उपमंडल सहित साथ लगते सराज विधानसभा केत्रों की सवा लाख की आबादी निर्भर है। लेकिन पिछले कई सालों से विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से लोगों को इलाज के लिए शिमला और मंडी जाना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक दीपराज ने भी सरकार को घेरते हुए करसोग के साथ भेद भाव बरते जाने का आरोप जड़े थे और विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भरे जाने की मांग की थी। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता महेश राज को डॉक्टरों के पद भरे जाने का श्रेय दे रहे हैं। जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार का आभार प्रकट किया है।

इन विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर मिले:
करसोग सिविल अस्पताल को मेडिसन समेत 5 विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं। इसमें पेडियाट्रिक्स विभाग में डॉ आशना शर्मा, एनेस्थीसिया में डॉ ज्योत्सना, ऑर्थोपेडिक्स डॉ प्रवीण कुमार, मेडिसन में डॉ अमित कुमार व गायनी विभाग में डॉ आदित्या ठाकुर की नियुक्ति हुई है। बता दें की करसोग सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के कुल 15 पद सृजित है। इसमें लंबे समय से 9 पद खाली चल रहे थे। ऐसे में उपमंडल की सवा लाख आबादी केवल 6 डॉक्टरों के सहारे थी।

पहले भी तीन ने ही संभाला कार्यभार:

करसोग सिविल अस्पताल में तीन साल पहले भी जनता के दवाब के बाद पूर्व की जयराम सरकार ने 5 विशेषज्ञों डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी किए थे, लेकिन इसमें केवल तीन डॉक्टरों ने की कार्यभार संभाला था। वहीं दो डॉक्टरों ने कहीं और अपनी एडजेस्टमेंट कर दी थी। अब देखना कि इस बार कितने डॉक्टर पदभार संभालते हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टरों की कमी की वजह से जनता परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

श्रेय लेने की मची होड़:

करसोग सिविल अस्पताल के लिए चिकित्सकों के भेजे जाने के आदेशों के बाद भाजपा और कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़ मची है। विधायक दीपराज का कहना है कि डॉक्टरों की कमी को लेकर उठाए गए मुद्दे को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार है। उनका कहना है कि अन्य विभागों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के परों को भी जल्द भरा जाना चाहिए। वही प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव उत्तम चंद चौहान ने डॉक्टरों की नियुति पर सुक्खू सरकार का आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करसोग के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *