सिस्को संस्था ने चौपाल क्षेत्र की कार्यकारिणी का किया गठन

Share

विभूति सैदोली को बनाया अध्यक्ष

शिमला। सिस्को संस्था ने शिमला में चौपाल क्षेत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया है। संस्था के संस्थापक महेश सिंह ठाकुर ने विभूति सैदोली को अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके अलावा रोहित शर्मा, सेजल सैदोली, सुमीर रपटा,अजय सौहटा को उपाध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, रोहित सिंटा, सनी रांटा को महासचिव तथा निखिल छींटा, अंजलि, निखिल चिंता, आयुष दस्ता, शबनम चौहान, साहिल शर्मा, निखिल सुच्चा, सक्षम नेगी, रुद्राक्ष वर्मा, अरमान भरोटा, आयुष शर्मा, सनी साजटा को सचिव नियुक्त किया गया है।
अध्यक्ष पद का कार्यभार मिलने पर विभूति सैदोली ने खुशी जहीर की। उन्होने बताया कि सिस्को संस्था की ओर से किए जा रहे समाजिक कार्यों को आगे बढाने में चौपाल कार्यकारिणी भी अपना अहम योगदान देगी। उन्होने संस्था के संस्थापक महेश सिंह ठाकुर का आभर प्रकट किया।

वहीं महेश ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होने बताया कि सिस्को संस्था ने शिमला के बाद के चौपाल में भी कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होने बताया कि सिस्को संस्था हिमाचल प्रदेश में पिछ्ले 15 वर्षों से समाजिक,संस्कृतिक, खेल गतिविधियों, रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्य करती रहती है जिसका उदेश्य समाज में एकता का संदेश देना है। उन्होने युवाओं से आग्रह किया कि नशे जैसी बुराई को छोड युवा खेल-कूद एवं अन्य समाजिक कार्य में अपना योगदान दें ताकि हमारे समाज में नशे जैसी बुराई खत्म हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *