शादी-ब्याह और हर खास मौके के लिए आकर्षक आभूषणों का संग्रह,,5,000 से अधिक डिजाइनों के साथ खास आकर्षण ‘ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज’,,पांच दशकों की विरासत लेकर शिमला पहुंचा वर्मा ज्वेलर्स का ‘शुभ उत्सव

Share

शिमला। धनतेरस के अवसर पर वर्मा ज्वेलर्स की ओर से ‘धनतेरस स्पेशल एग्जिबिशन एवं सेल’ का आयोजन शिमला के होटल मरीना में किया जा रहा है। ‘मनाओ त्योहारों का जश्न’ थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी 4 से 7 नवंबर 2026 तक रोजाना सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक ग्राहकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन इनर व्हील क्लब शिमला की अध्यक्ष सुभी पुनम शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्वलित कर किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों और कारीगरी को संभालते हुए किसी ब्रांड को आगे बढ़ते देखना सुखद अनुभव है। ऐसे आयोजन शिमला के त्योहारों में और रंग भर देते हैं। उन्होंने वर्मा परिवार और शहरवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं।

पांच दशकों से ग्राहकों के विश्वास का प्रतीक है वर्मा ज्वेलर्स

वर्मा ज्वेलर्स पांच दशकों से प्रदेश के परिवारों की खुशियों का हिस्सा रहा है। सोलन इसका पारंपरिक स्टोर है, जबकि रोहड़ू का फ्लैगशिप स्टोर ब्रांड की पहचान को आगे बढ़ा रहा है। अब शिमला में विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से ग्राहकों को सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसमें पारंपरिक हिमाचली आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइनों और ‘पहाड़न’ कलेक्शन को भी शामिल किया गया है।

5,000 से अधिक डिजाइनों के साथ खास आकर्षण ‘ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज’

प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए 5,000 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं। खास आकर्षण ‘ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज’ योजना है, जिसके तहत पुराने सोने पर 100 प्रतिशत वैल्यू के साथ हर 10 ग्राम पर 3,000 रुपये अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार इस योजना में शुद्ध सोने की गारंटी, पारदर्शी प्रक्रिया और सटीक वजन सुनिश्चित किया जाएगा।

10 प्रतिशत डिपॉजिट पर लॉक करें आज का गोल्ड रेट

इसके अलावा ग्राहक केवल 10 प्रतिशत डिपॉजिट देकर आज के गोल्ड रेट को लॉक कर सकते हैं। यह योजना 8 नवंबर 2026 तक मान्य है। वहीं, एसबीआई कार्ड से 50,000 रुपये या उससे अधिक के लेनदेन पर 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है।ओ यह ऑफर 1 से 7 नवंबर तक लागू है।

हिमाचली पहचान को आभूषणों के माध्यम से दे रहे नया रूप : अक्षय वर्मा

वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने कहा कि उनके लिए गहने सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि हिमाचली पहचान को सोने में ढालने का जरिया हैं। सोलन और रोहड़ू उनका घर हैं और शिमला ने हमेशा परिवार की तरह अपनाया है। इस बार ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ऑफर तैयार किए गए हैं, ताकि हर परिवार धनतेरस पर कुछ शुभ घर ले जा सके।

शादी-ब्याह से लेकर रोजमर्रा के लिए आकर्षक कलेक्शन

प्रदर्शनी में पुराने सोने को नए अंदाज में बदलने के इच्छुक ग्राहकों के लिए भी विशेष अवसर उपलब्ध है। इसके साथ ही शादी-ब्याह से लेकर रोजमर्रा के इस्तेमाल तक के लिए आकर्षक आभूषणों का संग्रह पेश किया गया है।

4 से 7 नवंबर तक होटल मरीना में सजेगी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी रोजाना सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक होटल मरीना, शिमला में आयोजित की जा रही है। ग्राहक यहां पहुंचकर आभूषणों के विभिन्न डिजाइनों और त्योहारों के विशेष ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *