ऊना जिला में कुल 21 पॉजीटिव

Share

\"\"

ऊना। सोमवार को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे सैंपल्स में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। ऊना उपमंडल के गांव डंगोली से 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 40 वर्षीय पत्नी, अजौली से 35 वर्षीय महिला, बसदेहड़ा से 40 वर्षीय महिला और इसी गांव की एक अन्य महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, इनकी आयु के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

गगरेट उपमंडल के भंजाल के 56 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 52 वर्षीय धर्मपत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं।

बंगाणा उपमंडल के हंडोला गांव से 35 वर्षीय व्यक्ति, टीहरा से 58 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं।

हरोली उपमंडल के घालुवाल की 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

वहीं रेपिड एंटीजेन में सोमवार को हुए सैंपल में 10 लोग संक्रमित पाए गए।

सोमवार को संक्रमित पाए गए लोगों में अंब उपमंडल मुख्यालय के आदर्शनगर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, नारी चिंतपूर्णी से 63 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया।

ऊना उपमंडल के सन्तोषगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती, रक्कड़ कॉलोनी से 50 वर्षीय महिला, विधानसभा शिमला के 52 वर्षीय कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आये हैं।

हरोली उपमंडल के नंगल खुर्द निवासी 29 वर्षीय युवक, दुलैहड़ निवासी 67 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है

बंगाणा उपमंडल के कुसाण निवासी 45 और कुसाण रनौतां निवासी 52 वर्षीय दो पुरुष संक्रमित पाए गए।

हमीरपुर जिला के हरसौर के तहत मसलाना कलां निवासी 76 बुज़ुर्ग संक्रमित पाए गए हैं।

जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1812 हो गई है और 18 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *