हिमाचल सचिवालय में कर्मचारियों को एक दिन का ब्रेक, 23 नवंबर को वर्क फ्रॉम होम

Share

\"\"

शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों के लिए भी एक दिन का वर्क फ्रॉम होम किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने से सचिवालय में दहशत का माहौल है। सचिवालय प्रशासन से 23 नवंबर यानी सोमवार को सिर्फ जीएडी और एसएडी की शाखाओं के द्वितीय से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ही सचिवालय बुलाया है।इसमें जीएडी की ए, सी, डी और एसएडी की ए, आरएंडआई एक, दो और कंट्रोल रूम के कर्मचारी शामिल हैं। 23 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। इसके चलते इन कर्मचारियों को बुलाया गया है। सचिवालय में अन्य अनुभागों में अनुभाग अधिकारी तक के सभी कर्मचारी व अधिकारी घर से काम करेंगे।

कोई भी कर्मचारी व अफसर स्टेशन छोड़कर नहीं जा सकेगा। सचिवालय में कोरोना की रैपिड टेस्टिंग किट उपलब्ध रहेगी। सचिवालय में कोरोना का कहर राज्य सचिवालय में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शाखाओं में कर्मचारियों के नमूने लिए जा रहे हैं। इनमें 5 से 6 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अब तक सचिवालय में 50 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को वर्क फ्रॉम होम करने का फैसला लिया है। इन दिनों में सचिवालय को सैनिटाइज किया जाएगा।

दूसरा यह भी पता चल सकेगा कि रविवार और सोमवार को 48 घंटे के भीतर कितने लोग पॉजिटिव हुए हैं। अगर मामले इसी रफ्तार से बढ़ते हैं तो सचिवालय बंद भी किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *