विविधताओं से भरे भारत को जोड़ने के लिए बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर समेत देश के संविधान निर्माताओं की जो भूमिका रही है, उसे यह देश कभी नहीं भूलेगा: सुरेश कश्यप

Share

\"\"

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सभी को ‘संविधान दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा 26 नवंबर भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। भारत का संविधान वह ताक़त है जो इस देश को एक और अखंड रखने के साथ एक नए भारत के निर्माण की बुनियाद भी तैयार करता है।
विविधताओं से भरे भारत को जोड़ने के लिए बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर समेत देश के संविधान निर्माताओं की जो भूमिका रही है, उसे यह देश कभी नहीं भूलेगा। हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें, हमारा संविधान भी हमें यही निर्देश देता है।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अंतिम शब्द हैं, कि हम दृढ़संकल्प होकर, इस संविधान को ‘आत्मार्पित’ करते हैं। हम इसे ‘आत्मार्पित’ करते हैं, यानी सबसे पहले इसका पालन हम स्वयं करेंगे, फिर औरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। यह संविधान की भावना है।इसी का हमें ध्यान रखना है।
उन्होंने बताया कि आज सभी जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन भी सुना और बूथ स्तर तक इस उद्बोधन के विशेष बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा भी की।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी 27 नवम्बर से 6 दिसंबर तक संविधान दिवस को लेकर बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन भी करने जा रही है जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं को संविधान के विशेषज्ञ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भी भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *