मुख्यमंत्री ने लोगों को संविधान दिवस की बधाई दी

Share

\"\"शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के लोगों को संविधान दिवस के अवसर पर बधाई दी और लोगों से भारतीय संविधान का पालन व सम्मान करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में के नाम से भी जाना जाता है। यह दिवस भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को इसे भारत के संविधान के रूप में अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में लागू किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *