अब प्रदेश के चार जिलों में रात 8 के बजाए 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू, सरकारी दफ्तर में शनिवार को वर्क फ्रॉम होम होगा, अब शादी में सिर्फ 50 लोग हो पाएंगे शामिल:मुख्यमंत्री

Share

\"\"

शिमला। प्रदेश में कोविड की स्थिति को लेकर आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सभी जिलों के उपायुक्त व एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अब प्रदेश के चार जिलों में रात 8 के बजाए 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू रहेगा। हर शनिवार को वर्क फ्रॉम होम होगा। अब शादी में सिर्फ 50 लोग हो पाएंगे शामिल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना संक्रमण में वृद्धि का कारण भारी सँख्या में लोगों का एकत्रित होना है। इसके लिए पहले आउटडोर 200 व इनडोर 100 लोगों को अनुमति दी गयी थी पर अब इसमें 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अब नाईट कर्फ्यू 8 के बजाए 9 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकारी कर्मचारियों को शनिवार को दफ्तर में नही आना होगा शनिवार को वर्क फ्रॉम होम होगा ताकि कोविड की चैन को ब्रेक किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *