हिमाचल में इस दिन से मौसम होगा खराब

Share

\"\"

शिमला। प्रदेश में कल से पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाना शुरू कर देगा। इस दौरान आगामी कुछ दिन प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। शनिवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चली रही। बादल छाने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है सात दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 11 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार छह दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाना शुरू कर देगा। प्रदेश में शुक्रवार को दोपहर बाद बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम ठंड अधिक बढ़ गई है। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे कम तापमान केलंग में -6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *