शिमला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में 437 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बिलासपुर से 31, चंबा से 30, हमीरपुर से 24, कांगड़ा से 91, किन्नौर से पांच, कुल्लू से 25, लाहौल स्पीति से चार, मंडी से 97, राजधानी शिमला से 62, सिरमौर से पांच, सोलन से 32 और उन्ना से 31 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल 53362 मामलों में 4629 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।

इस प्रकार प्रदेश में बीते दिन 5 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गवाई। जिसमें जिला कुल्लू से एक चंबा से एक कांगड़ा से एक मंडी से 2 लोगों ने उन्हें संक्रमण के कारण जान गवाई इस प्रकार प्रदेश में कुल 882 मौतें दर्ज की गई हैं।

बीते दिन प्रदेश में 594 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। जिसमें बिलासपुर से 15, चंबा से 30, हमीरपुर से 26, कांगड़ा से 279, किन्नौर से सात, कुल्लू से 89, स्पीति से एक, राजधानी शिमला से 56, सिरमौर से 8, सोलन से 46, ऊना से 29 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 47834 लोग स्वस्थ हुए हैं। हालांकि 35 लोग राज्य के बाहर से संबंधित हैं।