भाजपा नेताओं को सच्चाई बर्दाश्त करने की आदत नहीं रही है: कांग्रेस

Share

\"\"

शिमला। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप पठानियां, प्रवक्ता रमेश चैहान, डा0 विजय डोगरा, किरण धांटा, जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवन्त छाजटा, शिमला शहरी जितेन्द्र चैधरी ने संयुक्त ब्यान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुये कहा है कि भाजपा नेताओं को सच्चाई बर्दाश्त करने की आदत नहीं रही है। उन्हें अब केवल अंधभक्ति में ही विश्वास है। इन कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया के माध्यम से जनता के सामने प्रदेश सरकार की वास्तविक तसवीर पेश की है जो हर रोज मुख्यमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि शिकयते सुनत-सुनते मेरे कान पक गये है कि अफसरशाही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप बंद करें। यही बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी कही है, इसमें भाजपा अध्यक्ष को क्यों दर्द हो रहा है। अगर भाजपा नेताओं को अपनी सरकार पर इतना अधिक गुमान व विश्वास है तो भाजपा अध्यक्ष को अपनी फौज सहित मीडिया में सरकार के बचाव में आने की क्या जरुरत पड़ गई।

इन कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा सरकार के इन 3 सालों के कार्यकाल से प्रदेश की जनता भलिभांति परिचित है और इनकी कारगुजारियों को अच्छे से जानती भी है कि कोरोनाकाल में इस सरकार ने आम जनता पर बिजली-पानी के बिलों में बढ़ोतरी, बस किराये में बढ़ोतरी, रसोई गेस के दामों में बढ़ोतरी करके लोगों को किस प्रकार से मानसिक व आर्थिक तौर पर प्रताड़ित किया है, ये किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता सहायता के नाम पर सरकारी राहत कोष में अपने खून पसीने की कमाई में से अंशदान देती रही और उधर सरकार की नाक के नीचे सचिवालय में सेनिटाईज़र घोटाला होता रहा।

इन नेताओं ने संयुक्त ब्यान में कहा है कि जब कांग्रेस पार्टी सरकार व भाजपा की सच्चाई जनता के सामने ला रही तो इन्हे इस बात की तकलीफ हो रही है और अपनी नाकामियां छुपाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में अनाप शनाप बोलना शुरु कर देते हैं। उन्होने कहा है कि सच्चाई यह है कि भाजपा में इस बक्त घुटबाजी चरम पर है और जय राम, धूमल, शांता तथा बिंदल गुटों में वर्चस्व की जंग छीड़ी हुई है। इन कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से पूछा है कि वो स्वयं बताये कि वे किस गुट के अध्यक्ष हैं। भाजपा की गुटबाजी तथा सरकार की विफलताएं दबाने के लिए कांग्रेस पार्टी पर मनघड़ंत आरोप लगाकर भाजपा का भला नहीं होने वाला है। इन नेताओं ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित में भाजपा सरकार के हर एक उस निर्णय का विरोध करेगी जिसमें आम लोगों का अहित छुपा हो।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *