शिमला। प्रदेश मे कोरोना संक्रमण में लगातार सुधार होता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में 136 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बिलासपुर से चार, चंबा से छह हमीरपुर से 47, कांगड़ा से 31 कुल्लू से चार, मंडी से 10, राजधानी शिमला से 13, सिरमौर से 9, सोलन से 11और ऊना से 8 लोगों ने संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 56282 मामलों में 1182 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।
प्रदेश में बीते दिन 2 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण जान चली गई। जिसमें कांगड़ा से एक और कुल्लू से एक व्यक्ति की मौत हुई। इस प्रकार प्रदेश में कुल 943 मौतें दर्ज की गई हैं।
बीते दिन प्रदेश में 171 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। जिसमें बिलासपुर से 11, चंबा से पांच, हमीरपुर से चार, कांगड़ा से 68, किन्नौर से 8, कुल्लू से 5, राजधानी शिमला से 31, सिरमौर सोलन से 21 और ऊना से 6 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 54109 लोग स्वस्थ हुए हैं हालांकि 36 लोग राज्य के बाहर से संबंधित हैं।