सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी:5500 सेवानिवृत्त NPS कर्मचारियों को मिलेगी ग्रेच्युटी

Share

\"\"

शिमला। प्रदेश में कई सालों बाद हिमाचल सरकार ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश सरकार ने नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) से जुड़े कर्मचारियों को मृत्यु एवं सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी प्रदान करने का बड़ा फैसला किया है। इस सम्बंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।इसके तहत प्रदेश के जो एनपीएस कर्मचारी 15 मई, 2003 से सितंबर 2017 के बीच सेवानिवृत्त हुए थे, उन्हें ग्रेच्युटी दी जाएगी। इससे लगभग 5500 सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा जबकि सरकार के खजाने पर 110 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

यह लाभ उन कर्मियों के परिजनों को भी मिलेगा, जिनकी इस अवधि में मौत हो चुकी है। सितंबर 2017 के बाद के कर्मचारियों को यह लाभ पहले ही दिया जा रहा है।कर्मचारियों के विभिन्न संगठन इस मांग को पूरी करने के लिए प्रदेश सरकार से लगातार गुहार लगा रहे थे। अब अधिसूचना जारी हो जाने से कर्मचारी संघ गदगद हैं।अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार, पेंशन संयुक्त मोर्चा के राज्य महामंत्री एलडी चौहान और हिमाचल सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना का आभार जताया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *