
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राठौर ने अपने एक संदेश में कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है जिसके बगैर समाज की कल्पना भी नही की जा सकती।महिलाओं का समाज के प्रति योगदान अमूल्य है।आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़ रही है।आज का दिन विशेष तौर पर महिला जगत के लिए उनके उल्लेखनीय कार्यो व समाज मे उनके बहुमूल्य योगदान को नमन करने का है।