कद्दावर नेता थे सांसद राम स्वरूप शर्मा – विपिन सिंह परमार

Share

\"\"

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मण्डी संसदीय क्षेत्र के वर्तमान सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में विपिन सिंह परमार ने कहा राम स्वरूप शर्मा मण्डी संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गए थे तथा 62 वर्ष की आयु में उनके निधन से बेहद दु:ख हुआ है।
परमार ने कहा कि राम स्वरूप शर्मा एक कद्दावर नेता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे। राम स्वरूप शर्मा भाजपा संगठन के कार्यों में सक्रिय रहते थे। राम स्वरूप शर्मा का व्यक्तित्व सरल स्वभाव का था तथा बहुत मिलनसार इन्सान थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है व दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष हंस राज ने भी सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *