शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा सासंद राम स्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि राम स्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन से हम स्तब्ध हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे तथा परिवार को इस क्षति को सहन करने का हौसला प्रदान करे।