चुनावी रण में पूरी ताकत झोंके हर कार्यकर्ता , विधायक बोले घर घर जाकर बताएं सरकार की उपलब्धियां

Share

\"\"
करसोग। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंडी संसदीय क्षेत्र से लोक सभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा ने सियासी मोर्चा संभाल लिया है। यहां करसोग में शुक्रवार को भाजपा मंडल ने चुनाव के लिए पार्टी कार्यालय खोला। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हीरालाल ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में अपनी पूरी ताकत झोंकने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव को हल्के में न ले। हर कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर लोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए अगर पार्टी पदाधिकारियों की भी जहां आवश्यकता पड़े, वे भी गांव गांव जाकर भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जीताने के लिए कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने अपने करीब चार साल के कार्यकाल में करसोग क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी है। सभी चारों जिला परिषद वार्डों में लोगों की हर मांग को पूरा किया है। इसके अतिरिक्त केंद्र और प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। सरकार ने हर वर्ग को कुछ कुछ न दिया है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि इन योजनाओं पर मुहर लगाकर भाजपा उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को भारी मतों से लीड दिलाकर विजय बनाए। इसके लिए हर कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचे और अपने प्रवास का कार्यक्रम बना लें। हीरा लाल ने कहा कि हिमाचल में विकास के कार्यों को और अधिक गति देने के लिए ये सही समय है। इसलिए प्रदेश का भविष्य तय करने लिए भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जीता कर भेजना है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। ऐसे में विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ इन चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *