प्रतिभा सिंह की जीत की खुशी में अलसिंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न

Share

\"\"
करसोग। मंडी संसदीय लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने दिवाली से पहले जश्न मनाया। जीत की खुशी में ढोल- नगाड़ों के साथ अलसिंडी में नाटी डाली गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारली-शमलौट गांव से चमोनाला होते हुए अलसिंडी तक रैली निकली। इसके पश्चात अलसिंडी में नाटी डाली गई। कांग्रेस की जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला।

\"\"

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य महेश राज एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री तिलक वर्मा ने प्रतिभा सिंह को बधाई दी और कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

\"\"
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के सदस्य मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व उपप्रधान छविंदर कुमार,महिला मंडल अलसिंडी की प्रधान ममता कंवर, महिला मंडल अल्याड़ की प्रधान शांति देवी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करसोग के सदस्य सिंघु, मनमोहन गुप्ता, मनोहर गुप्ता, लाभ सिंह,हरिमन, देविरूप, डाबर, बलदेव, ज्ञान चंद,देवीसरन,निशांत,चौहान सिंह, कामेश्वर, पूरण, मोती राम, प्रेम सिंह, नित्या नंद,परमा,बिट्टू, चेतराम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

\"\"

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *