शिमला। पिछले 24 घंटो में हिमाचल में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें जिला कांगड़ा के 90 वर्षीय बुजुर्ग, 66 वर्षीय महिला, 93 वर्षीय बुजुर्ग, जिला मंडी की 74 वर्षीय महिला और 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा है।
इसके साथ ही प्रदेश में 57 लोग पॉजिटिव पाए गए। मौत का आंकड़ा 3762 पहुंच गया है। प्रदेश में रविवार को 2948 लोगों की सैंपलिंग हुई है।