
शिमला। शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पड़ेची क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 16 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल सैल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। नियमानुसार आवासीय कमरे की तलाशी लेने पर लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों के पीछे छिपाए गए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से करीब 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मामले में अभिषेक ठाकुर पुत्र ध्यान सिंह ठाकुर, निवासी पड़ेची, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 140/2026, दिनांक 25 अक्टूबर 2026 के तहत ND&PS एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।
