करसोग। करसोग में युवा मोर्चा ने कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें रविंद्र ठाकुर को महामंत्री, चेतन शर्मा को उपाध्यक्ष, अजय को उपाध्यक्ष, ईश्वर को सचिव, विपिन को सचिव, खुशी राम (बंटी) को कोषाध्यक्ष, रोशन को प्रवक्ता, हीरा लाल को कार्यालय मंत्री, योग राज को सोशल मीडिया, राजेंद्र को आईटी सेल, दिनेश कुमार को प्रेस सचिव, रमेश कुमार को सह सोशल मीडिया व विक्की, कृष्ण राणा,जय कुमार को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। ये जानकारी करसोग युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 500 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।