करसोग। प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर करसोग में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें भगतराम व्यास में करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की तरफ़ टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई। वर्तमान में भगतराम व्यास हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन में महासचिव एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हैं। इससे पूर्व वे विभिन्न विभागों में रहकर अराजपत्रित व राजपत्रित अधिकारी के पदों पर रहकर 32 वर्षों तक लोगों को सेवाएं दे चुके हैं। यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भगतराम व्यास ने कहा कि उचित माध्यम से टिकट के लिए दावेदारी रखी है। जो हर पार्टी कार्यकर्ता का एक संवैधानिक अधिकार है। इस पर जो भी अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगी वह सर्वमान्य होगा। व्यास ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जुमलों और लूट के सिवाय कुछ नही किया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। भगतराम व्यास ने कहा कि सरकार ने करसोग में भी विकास को लेकर कई घोषणाएं की हैं, जो सफेद हाथी साबित हुई है। उपमंडल में जितने भी विभाग है, सभी स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। सिविल अस्पताल करसोग में विशेषज्ञों डॉक्टरों की कमी है। जिस कारण करोड़ों का भवन होने के बाद भी गरीब जनता को इलाज के लिए शिमला या मंडी जाना पड़ रहा। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के लिए जो अधिसूचना जारी की थी। उसे भी भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही निरस्त कर दिया था। ऐसे में युवा करसोग से बाहर जाकर महंगी तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। उन्होंने कहा विधान सभा चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार की नाकामियों को घर घर जाकर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। व्यास ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस पार्टी एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करसोग मंडल हेतराम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा सहित पूर्व प्रधान हीरामणी, हीरामणी शर्मा, रूप सिंह, भीमचन्द वर्मा, जीडी गांधी, परमानंद, अशोक कुमार, महेंद्र चंदेल, भगतराम कपिल, जरबू राम, प्यारेलाल, जमुना देवी व मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। की मासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें भगतराम व्यास में करसोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की तरफ़ टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई। वर्तमान में भगतराम व्यास हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन में महासचिव एवं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य हैं। इससे पूर्व वे विभिन्न विभागों में रहकर अराजपत्रित व राजपत्रित अधिकारी के पदों पर रहकर 32 वर्षों तक लोगों को सेवाएं दे चुके हैं। यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भगतराम व्यास ने कहा कि उचित माध्यम से टिकट के लिए दावेदारी रखी है। जो हर पार्टी कार्यकर्ता का एक संवैधानिक अधिकार है। इस पर जो भी अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगी वह सर्वमान्य होगा। व्यास ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जुमलों और लूट के सिवाय कुछ नही किया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है, ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। भगतराम व्यास ने कहा कि सरकार ने करसोग में भी विकास को लेकर कई घोषणाएं की हैं, जो सफेद हाथी साबित हुई है। उपमंडल में जितने भी विभाग है, सभी स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। सिविल अस्पताल करसोग में विशेषज्ञों डॉक्टरों की कमी
है। जिस कारण करोड़ों का भवन होने के बाद भी गरीब जनता को इलाज के लिए शिमला या मंडी जाना पड़ रहा। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने के लिए जो अधिसूचना जारी की थी। उसे भी भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही निरस्त कर दिया था। ऐसे में युवा करसोग से बाहर जाकर महंगी तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। उन्होंने कहा विधान सभा चुनाव से पूर्व भाजपा सरकार की नाकामियों को घर घर जाकर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। व्यास ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस पार्टी एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करसोग मंडल हेतराम शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा सहित पूर्व प्रधान हीरामणी, हीरामणी शर्मा, रूप सिंह, भीमचन्द वर्मा, जीडी गांधी, परमानंद, अशोक कुमार, महेंद्र चंदेल, भगतराम कपिल, जरबू राम, प्यारेलाल, जमुना देवी व मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।