बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

Share

नई दिल्ली। बुल्गारिया गणराज्य की विदेश मंत्री महामहिम वेलिस्लावा पेत्रोवा-चामोवा ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा, जो 17 वर्षों में किसी बल्गेरियाई विदेश मंत्री की पहली यात्रा है, भारत-बुल्गारिया साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत और बुल्गारिया के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष, मोबिलिटी, सांस्कृतिक संबंधों तथा लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते के कार्यान्वयन से व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हमारे संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के नए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे।

राष्ट्रपति ने भारत के प्रति बुल्गारिया के निरंतर समर्थन तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर उसके  घनिष्ठ सहयोग की भी सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *