पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

Share

ऊना. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को उत्तर भारत में विशेष धार्मिक पहचान रखने वाले डेरा बाबा रुद्रानंद धाम, नारी में आयोजित पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। 17 से 23 नवम्बर तक चल रहे इस धार्मिक आयोजन के दौरान उन्होंने पवित्र अखंड धूने के समक्ष शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने डेरा के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बड़े महाराज के समय से ही इस महायज्ञ में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पावन अनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान एवं पंडित पहुंचे हैं। कई दिनों तक चलने वाले गायत्री महायज्ञ की 24 नवम्बर को पूर्णाहुति होगी, जिसमें वह स्वयं भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को हर वर्ष इस पर्व का इंतजार रहता है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डेरा बाबा रुद्रानंद धाम उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है। यहां स्थित पवित्र धूने का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह धाम लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *