
शिमला। पर्यटन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के लिए एक नई उपलब्धि जुड़ी है। देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड सायाजी होटल्स ने कुफरी के फागू (ठियोग) में हिमाचल प्रदेश का अपना पहला होटल ‘एनराइज बाय सायाजी’ शुरू किया है। 64 कमरों वाला यह आधुनिक माउंटेन रिसॉर्ट पर्यटकों को पहाड़ों की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच लग्जरी सुविधाएं और यादगार ठहरने का अनुभव प्रदान करेगा।
केसी विलास के साथ साझेदारी में विकसित इस होटल में पांच श्रेणियों के 64 कमरे उपलब्ध हैं। इनमें डीलक्स और प्रीमियम माउंटेन व्यू रूम के साथ निजी बाथटब वाले कमरे और जैकूजी युक्त सुइट भी शामिल हैं। होटल के कई कमरों से आसपास के खूबसूरत पहाड़ों का नजारा देखा जा सकता है।

होटल में खानपान के लिए तीन विशेष आउटलेट बनाए गए हैं। इनमें मोमेंट (Momentt) ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, कैफे और 99° बार शामिल हैं। यहां पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ आरामदायक माहौल मिलेगा।
इसके अलावा होटल में स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, रिक्रिएशन रूम, स्पा और वेलनेस सेंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। कॉर्पोरेट बैठकों, सम्मेलनों, सामाजिक आयोजनों और समारोहों के लिए सॉलिटेयर, क्रिस्टल और ज्वेल नाम से तीन बैंक्वेट हॉल तैयार किए गए हैं।
होटल के शुभारंभ पर केसी विलास के मैनेजिंग डायरेक्टर केशव चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य कुफरी की प्राकृतिक खूबसूरती के अनुरूप एक ऐसा हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन तैयार करना है, जहां पर्यटकों को आधुनिक होटल की सभी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सायाजी होटल्स के साथ साझेदारी कर इस क्षेत्र में पर्यटन को नया अनुभव देने की दिशा में कदम उठाया गया है।
