SHIMLA..राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) बाबी चंद और रशपाल कुमार की हत्या पर शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के समर्पण, साहस और सर्वाेच्च बलिदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को शीघ्र सजा मिलेगी।
