आरामदायक होगा लोगों का सफर, करसोग को मिली दो नई बसें, बेहतर परिवहन सुविधा देने को और नई बसों की जरूरत

Share

\"\"

करसोग। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में लोगों का सफर आरामदायक और सुरक्षित होगा। करसोग डिपो को दो नई बसें मिल गई हैं। हालाकि क्षेत्रीय प्रबंधक की तरफ से और नई बसों की डिमांड की गई है, लेकिन अभी डिपो को दो बसों की पहली खेप पहुंची है। उम्मीद है की बाकी की बसें भी जल्द मिल जाएगी। फिलहाल दोनों नई बसों को जल्द से जल्द सड़क के लिए पंजीकरण का भी प्रोसेस शुरू कर दिया है। इन बसों को पहले लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। नई बसों के मिलने के बाद डिपो में बसों की संख्या 56 हो गई हैं। उपमंडल में सड़कों के जाल लगातार फैल रहे जाल की वजह से नए रूटों पर बसें चलाने की भी डिमांड बढ़ रही है। करसोग में अभी 71 रूटों पर लोगों को एचआरटीसी की बस सुविधा मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में अगर और बसें मिलती हैं तो अन्य पेंडिंग चल रहे रूटों पर भी जनता को बस की सुविधा मिल सकती है। करसोग डिपो को हर महीने पांच से सात रूटों पर बस सेवा शुरू करने की डिमांड मिलती है। ये मांग पंचायत के माध्यम से भेजे जाने वाले प्रस्तावों, जनप्रतिनिधियों व विधायक के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। जिसमें अधिक जनसंख्या वाले रूटों पर प्राथमिकता के आधार पर बस सेवा आरंभ की जाती है। वर्तमान में करसोग की आबादी एक लाख के करीब हैं इस तरह लोगों को हर रूट पर बेहतर बस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए और बसों की आवश्यकता है। जिसके लिए करसोग डिपो ने नई बसों की डिमांड पहले ही भेज दी है।

करसोग डिपो के आरएम पीयूष शर्मा का कहना है कि दो नई बसें आ गई हैं। इन बसों को लौंग रूट पर चलाया जाएगा। उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों से और नई बसें भेजने की मांग की गई है। ताकि लोगों को और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *