करसोग में बरामदे से गिरकर अधेड़ व्यक्ति मौत, देर रात शौच करने को निकला था बाहर 

Share

\"\"

करसोग। जिला मंडी के तहत उपमंडल करसोग में एक अधेड़ व्यक्ति की बरामदे से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करसोग मुख्यालय के करीब 3 किलोमीटर दूर बगैल
(मेगली) में सोमवार देर रात देवी सिंह पुत्र फागनू राम उम्र 57 वर्ष जब शौच के लिए घर कमरे से बाहर निकला तो बरामदे में ग्रिल न होने के कारण आंगन में गिर गया। इस दौरान उसे गहरी चोट लग गई। घर के सदस्य को जैसे ही गिरने की आवाज सुनाई दी तो वे एकदम से बाहर निकले और पाया कि आंगन में देवी सिंह गिरा पड़ा था। इसके बाद परिवार के सदस्य देवी सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल करसोग ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार सदमे में है। वहीं प्रशासन ने सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर दस हजार की राहत राशि जारी कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि अधेड़ व्यक्ति की बरामदे से गिर कर मौत हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *