हिमाचल में अगले कुछ दिनों तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में आई गिरावट

Share

\"\"

शिमला/मनाली।में मौसम कुछ दिन साफ रहने का अनुमान है। लेकिन धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं, प्रदेश में रविवार को धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट आई है। साथ ही सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। रविवार को केलंग में 2.6 व ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। केलंग में सबसे ज्‍यादा ठंड पड़ रही है। बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने पर यहां तापमान में माइनस में पहुंच जाएगा। ऐसे में यहां सुबह शाम व रात को सब कुछ जमने लगता है। यहां तक खाने का तेल भी जम जाता है।

पांगी को चंबा से जोड़ने वाला साच पास बंद

पांगी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाला साचपास आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। हर वर्ष 15 अक्टूबर के बाद इसे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है। अब वाहनों की आवाजाही वाया जम्मू-कश्मीर मार्ग से होगी। अगले वर्ष गर्मियों में ही मार्ग आधिकारिक तौर पर खुलेगा।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 12.6, 22.2
  • सुंदरनगर, 10.7, 29.0
  • भुंतर, 9.6, 28.0
  • कल्पा, 4.4, 21.0
  • धर्मशाला, 13.4, 29.0
  • ऊना, 15.0, 33.4
  • नाहन, 16.3, 26.6
  • केलंग, 2.6, 17.5
  • सोलन, 9.7, 26.5

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *