बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह निवास विजयपुर में भाजपा में शामिल हुए। मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों का सम्मान करते हैं। दीपावली उत्सव मनाने के लिए पीएम सैनिकों के पास पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है की छोटे से हिमाचल प्रदेश को चार परमवीर चक्र मिले हैं। वैसे मनकोटिया हर चुनाव में अपना पाला बदलते रहे हैं।