शिमला। हिमाचल में गर्मी फरवरी माह में ही पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। बर्फबारी न होने से तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गए हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 14.4 पहुँच गया है। जो 23 फरवरी 2015 14.2 के मुकाबले ज्यादा है। जबकि सोलन का अधिकतम तापमान 29.5. पहुँच गया है। ये तापमान 26 फरवरी 2021 के दिन 28. 5 रिकॉर्ड किया गया था।