करसोग। करसोग में 15 सालों से युवा कांग्रेस में सेवा दे रहे ज्ञान चंद को पार्टी ने बड़ा पदभार सौंप कर सम्मान दिया है। युवा नेता ज्ञान चंद को ब्लॉक कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष की बागडोर सौंपी गई हैं। इस बारे में आदेश जारी हो गए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। ज्ञान चंद को नया पदभार सौंपे जाने से युवाओं में काफी उत्साह है। बता दें कि ज्ञान चंद शर्मा वर्ष 2006 से युवा कांग्रेस में कार्यकर्ता के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें ब्लॉक कांग्रेस इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं जिसके लिए उन्होंने प्रदेश इंटक हाई कमान का व्यक्त किया है। ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जिम्मेवारी का जिमेदारी को निर्वहन करेंगे। इसके लिए जल्द की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।