नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक–2026 के समापन समारोह का आयोजन

Share

झाकड़ी.नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के फायर स्टेशन में आज 20 अप्रैल, 2026 को फायर सर्विस वीक–2026 का समापन समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने शिरकत की। साथ ही डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ़ श्री कौशलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।

अपने संबोधन में मुख्यातिथि राजीव कपूर ने फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि राजीव कपूर फायर सर्विस वीक के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

फायर सर्विस वीक के दौरान फायर विंग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सप्ताह भर आयोजित विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, फर्स्ट एड तथा एलपीजी सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *