वर्मा ज्वैलरी प्रदर्शनी में विविध भारतीय आभूषणों की झलक, सांस्कृतिक धरोहर को मिला बढ़ावा: प्रतिभा सिंह

Share

शिमला। शिमला में पूर्व सांसद व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वर्मा ज्वैलरी की सराहना करते हुए कहा कि आज सोना भले ही महंगा हो गया हो, लेकिन यह हर व्यक्ति का सपना और आकर्षण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों की आभूषण परंपराओं को एक साथ जोड़ा गया है, जिससे देश की सांस्कृतिक विविधता एक ही स्थान पर देखने को मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशेष ज्वैलरी भी यहां प्रदर्शित की गई है, साथ ही हर त्योहार में उपयोग होने वाली पारंपरिक ज्वैलरी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल ज्वैलरी की विविधता सामने आई है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा दक्षिण भारत की पारंपरिक ज्वैलरी भी अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रही है, जो ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा है।

क्रिएटिव डायरेक्टर पल्वी वर्मा ने बताया कि राजस्थान की रियासतकालीन आभूषण परंपरा को भी इस प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सोने के खरीदारों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और आवश्यकता अनुसार लोग आज भी सोना खरीदते हैं। उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक विविध प्रकार की ज्वैलरी का संग्रह लोगों के सामने लाया जाए, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार बेहतर विकल्प चुन सकें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *