उप मुख्यमंत्री आज से ऊना प्रवास पर , विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Share
ऊना. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 27 नवंबर से ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री 27 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे हरोली स्थित जल भवन पहुंचेंगे। यहां जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सायं पोलियां बीत में आयोजित दंगल में शिरकत करेंगे। उनका रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा।
28 नवंबर को मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 12:15 बजे गांव खड्ड में दत्ता फ्लोर मिल्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह गोंदपुर जयचंद लौटेंगे।
29 नवंबर को उप मुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सायं शिमला के लिए रवाना होंगे।
वहीं, 30 नवंबर को वे बद्दी के मेला ग्राउंड, न्यू वर्धमान चौक में आयोजित जिला रेडक्रॉस मेले-2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *