राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजेश धर्माणी,,व्यवस्था में सुधार करना ही है व्यवस्था परिवर्तन

Share

करसोग। सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेला करसोग के दिन संपन्न हो गया। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

इस मौके पर ममलेशवर महादेव मंदिर से लेकर मेला मैदान तक देवों के देव ममलेशवर महादेव की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें देवताओं सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने
अपने संबोधन में देवों के देव ममलेश्वर महादेव और यहां उपस्थित सभी देवी-देवताओं को नमन करते हुए कहा कि मेले हमारे पहाड़ी प्रदेश की समृद्ध प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिन्हें संजो कर रखना हम सभी का दायित्व है ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम अपनी समृद्ध संस्कृतिक से जोड़ सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार करना ही व्यवस्था परिवर्तन है। उन्होंने कहा राज्य सरकार, राज्य के समग्र विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके अंतर्गत अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन करसोग के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवा कर शीघ्र पूरा किया जाएगा और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप करसोग आईटीआई में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के साथ मिलकर प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। व्यवस्थित निर्माण को बढ़ाया दिया गया है ताकि आने वाले समय में, पूर्व में हुई प्राकृतिक आपदाओं जैसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि लोग नदी नालों के नजदीक घर न बनाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए ऐतिहासिक राहत पैकेज देकर प्रभावितों का पुनर्वास किया है। घर बनाने के लिए 8 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।

राज्य सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्कूलों को सीबीएसई बनाना गुणवत्ता की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है। प्रदेश के महाविद्यालयों में भी स्किल कोर्स शुरू किए गए है ताकि युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिस्टम को सुदृढ़ किया जा रहा है। नियम कानूनों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।सिस्टम के सुदृढ़ होने से आमजन लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दूध के मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ौतरी कर दूध का मूल्य 31रुपए से 61रुपए किया है। प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेहूं और मकी के खरीद मूल्य में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए भ्रष्टाचार को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों से 3600 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिमला स्थित वाइल्ड फ्लावर होटल को टेक ओवर कर राज्य सरकार ने 400 करोड़ की बकाया राशि हासिल की है और प्रति माह होटल से 2 करोड़ की आय अर्जित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे है। सड़क, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है ताकि आमजन को घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि हर गांव कस्बे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आने वाले समय में हिमाचल को विकसित राज्य बनाया जा सके।

मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने मुख्यातिथि को परम्परानुसार शाॅल, टोेपी व मेले का समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विभिन्न खेलों के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे महेश राज, मिल्क फेड निदेशक मंडल के सदस्य डॉ केवल शर्मा
पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, डीएसपी करसोग चांद किशोर, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *