नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित

Share

झाकड़ी: विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 17.09.2026 से 02.10.2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.09.2026 को मुख्य महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस ई० राजीव कपूर के नेतृत्व मे नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर के समीप NH-05 (CTU-1) में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे एवं आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, कागज तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित किया गया और कचरे को उचित तरीके से अलग कर उसके वैज्ञानिक प्रबंधन एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया तथा एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *